एक दर्जन से अधिक गन्ना कोल्हुओं पर एसडीएम ने की कार्रवाई क्षेत्र के गन्ना क्रेशरों को दी गई नोटिस

लखीमपुर खीरी , 172

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 
गोला तहसील के अंतर्गत कस्बा सिकंदराबाद व जलालपुर में वर्षो से मानको को दरकिनार कर दो दर्जन से अधिक संचालित हो रहे गन्ना कोल्हुओ पर गोला एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने  मौके पर पहुँच कर अनियमितताओं के आधार पर कार्यवाही की गई।  
मिली जानकारी के अनुसार गोला तहसील के अंतर्गत दर्जनों अवैध रूप से संचालित गन्ना कोल्हुओ पर आज कार्रवाई हुई इसमें कस्बा सिकंदराबाद व जलालपुर के करीब दो दर्जन से अधिक कोल्हुओ पर कोल्हू सचालकों को अनियमितताओं के आधार पर नोटिस दी गई। साथ ही क्षेत्र मे चल रहे क्रेशरो को भी नोटिस थमाया गया है। वही गोला उप जिलाअधिकारी प्रतिक्षा त्रिपाठी ने बताया कि बराबर कई महीनो से अवैध संचालित व मानको को दर किनार कर संचालित हो रहे गन्ना कोल्हुओ की शिकायत तहसील प्रशासन को मिल रही थी जिसके चलते कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top