अधिवक्ताओं ने एसडीएम से अवैध भूमि पर कब्जे की शिकायत
लखीमपुर खीरी Nov 15, 2025 at 06:40 PM , 189(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। गत माह 12 अक्टूबर को क्षेत्र के एक खातेदार की निजी कृषि भूमि पर दलित समुदाय के लोगो द्वारा अवैध कब्जे के संबंध में शनिवार को तहसील सभागार में चल रहे समाधान दिवस में वकीलों ने मोर्चा संभालते हुए एसडीएम से शिकायत किया और जल्द जमीन खाली कराने जाने की बात कही
जानकारी के अनुसार तहसील धौरहरा के लेखपाल क्षेत्र अमेठी में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गाटा संख्या 1398/1.398 व 2.1865 खातेदार की कृषि योग्य भूमि पर दलित समुदाय के दर्जनों लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा करते हुए खड़ी मूंगफली की फसल को तहस-नहस करके झोपड़ी डालकर भारतीय जनता पार्टी के झण्डे लगाने के मामले में शनिवार को तहसील में कार्यरत अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोलते एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि को ज्ञापन सौंपकर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराए। इस दौरान चकबंदी अधिकारी नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments