पशु रोग मेले का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Nov 15, 2025 at 06:35 PM , 202(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। पशु चिकित्सालय विकास खंड नकहा के ग्राम धनीरामपुरवा में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष कुमार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु रोग मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश सचान के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान आशुतोष भार्गव द्वारा गौ पूजन एवं पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्कर अर्पित किया गया
शिविर के दौरान डॉ राकेश कुमार वर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी फरधान द्वारा पशुओं में होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगाए जा रहे टीकों के बारे में जानकारी देते हुए गला घोटू बीमारी के लक्षण एवं बचाव के लिए लगाए गला घोटू टीकाकरण के बारे में जानकारी दी खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण के लिए लगाए जा रहे हैं एफएमडी टीकाकरण की जानकारी दी वर्तमान समय में गोवंश में फैलने वाली लंपी की बीमारी के लक्षण एवं बचाव जानकारी देते हुए पशुपालक भाइयों को अवगत कराया की यह एक वायरस बीमारी है जो तेजी से फैलती है यदि किसी पशु में इसके लक्षण दिखाई दे तो उसे पशु को अन्य पशुओं से अलग करके उपचार कराए इस बीमारी में मृत्यु दर बहुत कम है पशु को मंत्र तीन से चार दिन एंटीबायोटिक एवं बुखार की दवा देने से मात्र से पशु आसानी से स्वस्थ हो जाएंगे विभाग द्वारा लगाया जा रहे हैं लंबी टीकाकरण को सभी पशुपालक भाइयों द्वारा लगवाने के लिए प्रेरित किया इसी तरह बकरियां में फैलने वाली पी पी आर बीमारी के टीकाकरण पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
डॉ प्रदीप कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी ईसानगर ने गर्भित पशुओं की देख रेख उनके संतुलित आहार हरा चारा भूसा वा मिनरल मिक्सचर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अवगत कराया कि यदि हम सभी पशुपालक अपने पशुओं को मिनरल मिक्सचर देते हैं तो पशु समय से गर्मी में आयेगा तथा गर्भित का प्रतिशत भी बढ़ेगाएवं दुग्ध उत्पादन में लगातार वृद्धि होगी। नवजात एवं उनकी देखरेख के बारे में प्रकाश जलते हुए अवगत कराया की यदि हम सभी लोग अपने नवजात शिशु को पहले हफ्ते में कृमिनाशक दवा पान कर देते हैं तो बच्चों में खासकर महाशिवांश की मृत्यु दर काफी हद तक रोकी जा सकती है,
डॉ मनीष कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी नकहा के द्वारा संतुलित पशु आहार हरा चारा उपयोग एवं उत्पादन पर प्रकाश डालते हुए अवगत करायाए कि पशुपालक भाई यदि हाइब्रिड नेपियर जैसी नस्ल रोपित कर दें तो पशुओं को पूरे वर्ष हरा चारा आसानी से उपलब्ध कराया जा सकता है । विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सभी पशुपालक भाइयों को अवगत कराया सभी पशुपालक अपने पशुओं को गर्मी में आने पर कृत्रिम गर्भाधान कराए जिससे आने वाले समय में अच्छी नस्ल प्राप्त हो सके, गोवंश के लिए विभाग में साहीवाल फिजिशियन गिर जैसी अच्छी नस्ल का सीमेन एवं भैंस में मुर्रा नस्ल का सीमेन उपलब्ध है जिससे देसी नस्ल से आसानी से अच्छी नस्ल तैयार की जा सकती है। विभाग द्वारा किए जा रहे सेक्स सोर्टेड सीमेन पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि यदि सेक्स सोर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान कराते हैं तो 95 प्रतिशत गारंटेड बछिया ही होगी,इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे पशुपालक की आय में भी वृद्धि होगी।
शिविर के दौरान 119 पशुपालकों के कुल 1185 गाय भैंस एवं बकरी का उपचार , क्रमिनाशक दवापन ,गर्भ परीक्षण कृत्रिम गर्भाधान, बधिकारण करण एवं एल एस डी टीकाकरण किया गया इस दौरान पशुपालन विभाग से पशुधन प्रसार अधिकारी दर्शन सिंह राणा, संजीव तिवारी पशु औषधिक राजेश प्रसाद बहुगुणा श्रीप्रकाश, शिवपूजन दीक्षित पशु मैत्री रजनीश कुमार, राकेश कुमार, उमेश कुमार , बिमल कुमार ,जगरोशन बर्मा ,नीरज ,अतुल वर्मा ,एवं संख्या में पशुपालक भाई उपस्थित रहे । डॉ मनीष कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी नकहा द्वारा कैंप में आए सभी मान्यनीय जन प्रतिनिध, पशुपालक भाइयों का आभार व्यक्त किया जिसे शिविर को सफल बनाया जा सका।






_page-0001.jpg)
























Comments