*बाघ के हमले से 11 वर्षिय डिम्पल की हुई मौत ग्रामीणों मे दहसत का माहौल*
लखीमपुर खीरी Nov 14, 2025 at 05:48 PM , 227पलियाकलां खीरी। थाना क्षेत्र के ग्राम पटिहन के मजरा खुशीपुर निवासी अभिमन्यु की पुत्री डिम्पल 11 वर्षिय शाम लगभग 7 बजे नल पर पानी पिने गई जहा पर पहले से बाघ घात लगाए बैठा था नल पर पहुंचते ही बच्ची पर बाघ ने हमला कर दिया जबतक परिजन हल्ला मचाते बाघ बच्ची को लेकर गन्ने मे भागा परिजनों के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए काफ़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाघ से छुड़ा लिया जिसे आनन फानन मे पलिया सरकारी अस्पताल लाया गया जहा डाक्टरो ने बच्ची को मृत्यु घोषित कर दिया जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया वही घटना को लेकर क्षेत्र मे काफ़ी रोष है उधर जैसे ही बन विभाग को सुचना मिली वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार वन विभाग की टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंच गये बाघ की लोकेशन लेकर कांबिंग कर रहे है वही ग्रामीणों मे दहसत का माहौल बना हुआ है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण दुधवा की राय के मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और आक्रोशित होते हुए नारे लगाए।






_page-0001.jpg)
























Comments