भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में सदर चौराहे पर मनाया बिहार में प्रचंड जीत का जश्न।
लखीमपुर खीरी Nov 14, 2025 at 05:40 PM , 149भाजपाइयों ने बिहार की जीत पर आतिशबाजी का प्रदर्शन कर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी ।
गोलागोकर्णनाथ (खीरी) बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में एन डी ए को गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सदर चौराहा पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियों का किया इजहार।
बिहार में एन डी ओ को दो तिहाई बहुमत मिलने के बाद प्रदेशमहामंत्री भाजपा एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता तथा नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में सदर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर आतिशबाजी की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरजन लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष ,वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, जिला महामंत्री ओ बी सी मोर्चा विनोद स्वर्णकार,नगर महामंत्री राजेश राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, शक्ति केन्द्र संयोजक शिवम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, राहुल बाल्मीकि, प्रमोद भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अंकुर वर्मा, आमिर खान, बूथ अध्यक्ष सोनू त्रिवेदी,मनोज बाथम,उदित सोंधी, विशाल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विमल शर्मा अरविन्द मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।होतीलाल रस्तोगी वरिष्ठ पत्रकार






_page-0001.jpg)
























Comments