विशाल पदयात्रा का आयोजन
लखीमपुर खीरी Nov 11, 2025 at 06:12 PM , 122मितौली-खीरी। मितौली विकासखंड में अमर शहीद सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा मढ़िया बाजार से पकरिया जलालपुर तक निकाली गई, जिसका समापन पकरिया मैदान में हुआ।
इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (सीतापुर) पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू इस आयोजन के आयोजक थे, जबकि भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुर्जन लाल वर्मा भी मौजूद रहे।
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि पवन सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक महान नेता, लौह पुरुष और बैरिस्टर बताया। उन्होंने कहा कि पटेल भारत के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री थे, साथ ही गणराज्य के संस्थापक और महात्मा गांधी के विचारों से काफी प्रभावित थे। उन्हें 'आयरन मैन' के नाम से भी जाना जाता था।
पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन भर संघर्ष किया।
इनके अलावा, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला और सूरजलाल वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के आयोजक कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सरदार वल्लभभाई पटेल के अनुयायियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, पूर्व प्रधान मितौली दिनेश मास्टर, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, पग्गू तिवारी, सुरेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष कस्ता जितेंद्र शुक्ल, मितौली मन्नालाल राठौर, मैगलगंज राम मोहन गुप्ता, सुधाकर बाजपेई, अमित सिंह, गौरव सिंह मोनू, प्रधान संडिलवा दिलीप सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश शुक्ल, विकास सिंह, मितौली नीरज कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा अयूब अली, प्रधान सुधीर वर्मा, खूबचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।






_page-0001.jpg)
























Comments