*प्रशिक्षु अफसरों ने परखे सरकारी काम-काज तहसील,सीएचसी और नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Nov 11, 2025 at 05:58 PM , 86*धौरहरा,संवाददाता*।मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर छह प्रशिक्षु आईएएस और आईपीएस अफसरों का दल धौरहरा पहुंचा।अधिकारियों ने तहसील परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और नगर पंचायत कार्यालय में चल रहे सरकारी कार्यों की गहराई से समीक्षा की।दल में शामिल अफसर लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी, मंसूरी से आए थे। उन्होंने तहसील परिसर में एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, रजिस्टार कार्यालय, निर्वाचन पटल और मीटिंग हाल का निरीक्षण किया।प्रशिक्षु अधिकारियों ने कार्य पद्धति, रेकॉर्ड प्रबंधन और जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।इसके बाद दल ने सीएचसी धौरहरा का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने औषधि वितरण कक्ष, ओपीडी, प्रयोगशाला, प्रशिक्षण कक्ष, स्टाफ नर्स रूम आदि का जायज़ा लिया। अफसरों ने बीपी मशीन से स्वयं की जांच भी कराई और जन औषधि केंद्र में दवाओं की गुणवत्ता परखी।भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अफसर राम वाटिका धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने महाकवि तुलसीदास द्वारा लगाए गए वट वृक्ष का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर की जानकारी प्राप्त की।अंत में दल ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। यहाँ अधिकारियों ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण, टैक्स कलेक्शन, कंप्यूटर कक्ष और चेयरमैन कक्ष का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, खंड विकास अधिकारी संदीप तिवारी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments