धान भरी ट्रालियां देख समिति के गेट में ताला लगाने का आरोप ?

लखीमपुर खीरी , 253

(मनोज मिश्र)
 
धौरहरा खीरी। शासन के द्वारा किसानों से धान खरीदने के लिए तहसील क्षेत्र में कुल 9 सेंटर संचालित हैं और प्रति सेंटर का कम से कम निर्धारित लक्ष्य तो प्राप्त करने के निर्देश बताए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल विपरीत होती देखी जा रही है परंतु जिम्मेदारो पर इसका कोई प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई नहीं दिया। मौके पर जिम्मेदार किस तरह किसानों से पेश आते हैं उसकी बानगी आज़ कुछ किसानों ने बयां की।
तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समिति धौरहरा में पीसीएफ--बी पैक्स सोमवार को छः किसान जगतार सिंह का 25 कुंतल,जगवीर सिंह 60 कुंतल,सोबरन 40 कुंतल,मलकीत सिंह 55 कुंतल, सुखदेव सिंह निवासी ग्राम कफारा 80 कुंतल धान अपने वाहनों में धान लेकर आएं। किसानों के मुताबिक समिति कर्मचारियों ने वाहनों को देखते ही समिति के दोनो गेट बंद कर लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक हफ्ते से अपना धान बेचने की फिराक में है रमियाबेहड़ में भी बात की बारदाना न होने के चलते वहां धान नहीं बिक सका। समिति पर मौजूद किसानों के पास आनलाईन लेखपाल सत्यापन होने के बावजूद भी तौल नही हो पा रही है।
इस मामले में समिति के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि केंद्र प्रभारी लल्लन खां का दो दिन पूर्व एक्सीडेंट हो गया था।
समिति पर किसानों द्वारा लाया गया धान न तौलने के मामले में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने बताया कि सेंटर पर धान न खरीदने की हमें जानकारी नहीं है अभी पता करते हैं।
हालांकि एसडीएम धौरहरा से कुछ दिनों पहले इस मामले में सेंटरों स्थिति ठीक न होने के बारे में अवगत कराया गया था तब भी दिखवाने की बात को कहा था।

Related Articles

Comments

Back to Top