बजाज चीनी मिल के भुगतान को लेकर परेशान किसान पहले भुगतान फिर गन्ना तौल

लखीमपुर खीरी , 113

निघासन खीरी। 11 नवम्बर 2025 को दुबहा गन्ना क्रय केंद्र पर बजाज चीनी मिल पलिया के विरुद्ध *भुगतान नहीं तो,तौल नहीं,,* के बैनर तले क्षेत्रीय गन्ना किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो रहा है जिसको भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का समर्थन प्राप्त है। किसानों ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन फिर भी इस बार भी किसानों का भुगतान न देने वाली बजाज चीनी मिल पालिया को ही किसानों को गन्ना देने का निर्णय लिया गया इससे नाराज किसान इस बार जब तक भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक पलिया चीनी मिल को गन्ना नहीं दिया जाएगा व दूबहा सेंटर नहीं चलाया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top