चाचा ने मारी भतीजे को गोली घटनास्थल पर मौत
लखीमपुर खीरी Nov 09, 2025 at 05:40 PM , 317लखीमपुर खीरी।थाना खमरिया क्षेत्र खमरिया चौराहा के चार कदम की दूरी पर राम जानकी मंदिर के पास चली गोली जानकारी के अनुसार योगेश अवस्थी (टिल्लू) पुत्र प्रदीप अवस्थी निवासी थाना खमरिया जो अपने घर पर ही आरो की मशीन लगाए हुआ था एवं क्षेत्र मे पानी की सप्लाई करता था पता चला की योगेश व उनकी पत्नी घर के बाहर आग ताप रहे थे। इतने में ही पास के घर में रह रहे उनके ही चाचा से से कुछ बातो को लेकर कहा सुनी चालू हो गई। घर वालों ने बताया कि इतने मे ही उनके सगे चाचा सत्य प्रकाश अवस्थी ने बन्दूक से फायर कर दिया जो सीधी फायर योगेश अवस्थी के जा लगी जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। और चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर थाना प्रभारी ओ पी राय अपने पुलिस बल के साथ पहुचे। एवं घटना की सूचना पाते ही क्षेत्रा अधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। दिनांक 8-11-2025 की यह घटना समय लगभग 8:50 बजे के करीब शाम की है तत्काल थाना खमरिया पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेजा। जहां पर डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद मृत्यु घोषित किया गया। थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल की कराई ऐ लो टेड़ घेरा बंदी। वही क्षेत्रा अधिकारी धौरहरा व थाना प्रभारी के आदेशा अनुसार घटनास्थल से लेकर चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है घर में चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। मृतक योगेश अवस्थी के घर पर छोटे छोटे बच्चे व महिलाये है घटना की खबर आग की तरह खमरिया मे फैल गई है जिससे चारों तरफ सन्नाटा फैला हुआ है लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। मौके पर अपने दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ओ पी राय ने जांच शुरू कर दिया है। योगेश अवस्थी (टिल्लू) तीन भाई हैं जिसमे छोटे भाई की काफी साल पहले ही मौत हो चुकी थी तीन बचे थे तीनों भाई अपने अपने अलग घरो में रहते थे योगेश अवस्थी भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे तीनों भाईयों का अलग अलग बिजनेस था। पिता किसानी का कार्य करते हैं एवं समय निकाल कर घर के पास बने राम जानकी मंदिर में पुजारी भी है योगेश अवस्थी के दो बच्चे हैं जिसमे बडा लडका बाहर पढ़ाई करता है एवं छोटी लड़की घर पर ही रहती है ओ भी शरीर से विकलांग है।जो रो रो कर घटना के बारे मे बता रही थी वही योगेश अवस्थी के छोटे भाई की बीबी व बेटी भी घटना के बारे मे बता रही थी की दो गोली घर के छज्जे पर खड़े होकर सत्य प्रकाश अवस्थी ने बन्दूक से मारी है। इस घटना से खमरिया कस्बे में सन्नाटा फैला हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments