विद्यालय के छात्रों ने फिर बनाया कीर्तिमान
लखीमपुर खीरी Nov 09, 2025 at 05:37 PM , 224लखीमपुर खीरी। श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर मैगलगंज के छात्रों ने राष्ट्रीय पटल पर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।श्रीपाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की वैदिक गणित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।अखिल भारतीय वैदिक गणित मेले में अर्पित पाल, दिव्यांशु श्रीवास्तव, और अविरल गुप्ता ने तरुण वर्ग प्रश्न मंच में अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता और मैगलगंज का नाम पूरे देश में रोशन किया। विद्यालय परिवार को गर्व है कि हमारे छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हमें उम्मीद है कि ये छात्र भविष्य में और भी अच्छा करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments