बीआरसी कार्यालय सहायक का बीमारी के चलते निधन

लखीमपुर खीरी , 141

लखीमपुर खीरी। बीआरसी फूलबेहड़ में तैनात कार्यालय सहायक संजय कुमार वर्मा काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे बीते दिवस उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह लेखाकार कमरुल एवं आकाश सिंह अन्य कर्मचारी निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास मोहल्ला कमलापुर पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा ब्लॉक के कई शिक्षको तथा मोहल्ले वासियों ने इस दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की क्षमता देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व शिक्षक नेता छैलबिहारी मिश्रा ने दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से जीवात्मा की शांति हेतु प्रार्थना एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें । शिक्षक हरिबंस लाल प्रधान अध्यापक कोरारा,अबरार अहमद,मो0 वकार अहमद ,यतेन्द्र कुमार आदि अध्यापकों ने भी दुख व्यक्त किया। स्टाफ ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके परिवार में एक पुत्र एक पुत्री है इनका स्वभाव भी अच्छा था।

Related Articles

Comments

Back to Top