विधायक सहित अधिकारियों ने किया ठूठवा मेले का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी Nov 03, 2025 at 06:30 PM , 220धौरहरा खीरी।
घाघरा नदी की तलहटी मे लगने वाले गाजंर क्षेत्र का प्रसिद्ध व प्राचीन ठुठवा मेले का विधायक धौरहरा ने एसडीएम धौरहरा,क्षेत्राधिकारी, बीडीओ के साथ निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए ।सोमवार को थाना ईसानगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध व प्राचीन लगने वाले ठुठवा मेला का विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि, क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह, बीडीओ धौरहरा संदीप तिवारी, बीडीओ ईसानगर धनप्राप्त यादव,कोतवाली प्रभारी धौरहरा शिवाजी दुबे व ईसानगर निर्मल तिवारी के साथ मेला परिसर के साथ साथ स्नान घाट पर आने जाने वाले मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने अफसरों को हिदायत दी कि मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले मेला समय में अस्थाई पुलिस पिकेट स्थापित करने हेतु क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया।






_page-0001.jpg)
























Comments