विशालकाय अजगर मिलने से मचा गांव में हड़कंप

लखीमपुर खीरी , 232

लखीमपुर खीरी।जनपद के दक्षिण निघासन वन रेंज लुधौरी क्षेत्र के बिरजापुरवा गांव में एक खेत में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण योगेश दीक्षित (मोनू) के खेत में अजगर देखा गया, जिसके बाद मौके पर काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही दक्षिण निघासन वन रेंज लुधौरी की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने करीब 20 मिनट के प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

अजगर को पकड़ने के बाद उसे लुधौरी जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित बचाया जा सके। अजगर को रेस्क्यू करने वाली टीम में अक्षय, मनजीत और अमित शामिल थे।

Related Articles

Comments

Back to Top