प्राचीन ठुठवा मेले की तैयारियों का जाएजा लेने रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी पहुंचे

लखीमपुर खीरी , 300

धौरहरा खीरी।
धौरहरा क्षेत्र के ईसानगर में लगने वाले प्राचीन ठुठवा मेले की तैयारियों का जाएजा लेने रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी पहुंचे उनके साथ क्षेत्राधिकारी धौरहरा थाना प्रभारी खमरिया ईसानगर के साथ कोतवाल धौरहरा के साथ सरकारी अमला मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र ईसानगर में घाघरा नदी के तट पर लगने वाले ठुठवा मेला परिसर का रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए संम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आवागमन के मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के लिए मेला क्षेत्र में चौकी स्थापित करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह,थाना प्रभारी ईसानगर निर्मल तिवारी,खमरिया ओपी राय व कोतवाली प्रभारी धौरहरा शिवाजी दुबे सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top