सरकारी धान खरीद केंद्रों पर नहीं हो पा रही खरीद सैकड़ों कुंटल धान रोजाना जाता है जिला मुख्यालय

लखीमपुर खीरी , 242

(मनोज मिश्र)

धौरहरा/लखीमपुर। धौरहरा क्षेत्र के अन्तर्गत वर्तमान सीज़न में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी अभी तक न के बराबर है। 
मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा सरकारी स्तर से धान खरीद करने के लिए तहसील क्षेत्र धौरहरा को जिले द्वारा कुल 9 केन्द्रो का आवंटन हुआ है। ज्ञात हो पिछले सीजन में धान खरीद के केन्द्रो की संख्या अधिक हुआ करती थी तब भी प्रति केन्द्र 10 हजार कुंतल की खरीदारी तय थी और इस सत्र में भी प्रति केन्द्र 10 हजार कुंतल की खरीदारी करने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया बताया जा रहा है। वैसे तो धान खरीद करने के लिये अक्टूबर माह में केन्द्रो का संचालन शुरू हुआ लेकिन सरकार के लिए धान खरीदने के लिए बने केंद्रों के संचालक करीब 3 सप्ताह में खरीद करने में फिसड्डी साबित हुए जबकि रोजाना सैकड़ों कुंतल धान मिलों से लेकर जिला मुख्यालय की गल्ला मंडी तक जाता है लेकिन जिम्मेदार सेंटर संचालको को धान नहीं मिल रहा। अखबार की टीम ने जब  सोमवार को धान खरीद केंद्रों का जायजा लिया तो पता चला कि कुछ सेंटर तो एक दाना भी खरीद नहीं पाए हैं।
चलिए आपको *धान क्रय केंद्रो की प्रभारियों से रुबरू* करवाता हूं  कि वह क्या कुछ कहते हैं खमरिया पंडित केन्द्र संचालक धीरज गुप्ता के मुताबिक मात्र 85 कुंतल धान खरीद की गई।
2-- चपकहा केन्द्र प्रभारी अमर सिंह के मुताबिक मात्र एक मेंबर से 61 कुंतल धान की खरीद हुई।
3-- रुद्रपुर केन्द्र प्रभारी अलियार खां के मुताबिक आज़ कुछ खरीद होने की बात कही।
4-- ईसानगर केन्द्र प्रभारी नवनीत मिश्रा के मुताबिक मशीन दिक्कत कर इसलिए अभी तक धान खरीद नहीं कर पाया हूं।
5-- रमियाबेहड़ केन्द्र प्रभारी श्याम मोहन के मुताबिक अभी आईडी जारी नहीं हुई इसलिए खरीद नही हुई।
6--बी पैक्स केन्द्र धौरहरा के प्रभारी लल्लन खां के मुताबिक अभी तक कुल 200 कुंतल धान खरीद हुई।
7--बी पैक्स जगंलवाली के स्टाफ द्वारा बताया गया कुछ तकनीकी खराबी के कारण अभी खरीद नहीं हो सकी।
एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया कि जैसे जैसे हमारे पास आ रहा सत्यापन कर रहा हूं हमारा प्रयास है कि हमारे यहां खरीद हों लेकिन कुछ लोग लखीमपुर मंडी लेकर चले जाते हैं 1 नवंबर सब शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top