उपनिबंधक कार्यालय के बाहर जमकर मारपीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नजारा
लखीमपुर खीरी Oct 30, 2025 at 03:57 PM , 232निघासन खीरी। निघासन उपनिबंधक कार्यालय में नाना की जमीन का बैनामा करवाने आए राम लखन, रामकिशन, कैलाश चंद,रूपरानी, चुन्नी आदि लोगों ने मिलकर बैनामा कराने आई रोशनी व नागेश्वर को जमकर मारा पीटा जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। रोशनी व नागेश्वर का कहना है कि पूर्व में भी कुछ भूमि बहला फुसला कर अपनी करवा लिया था। कुछ शेष भूमि व घरवाही बची थी जिसको आज विपक्षियों ने निघासन उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा करवाने आए थे। जब सास व रोशनी सहित नागेश्वर ने मना किया तो उक्त विपक्षियों ने मारने पीटने लगे। उपनिबंधक अधिकारी की घोर लापरवाही से रजिस्ट्रार ऑफिस में आए दिन इस प्रकार के नजारे देखने को मिलते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह होगा कि उपनिबंधक कार्यालय के बाहर मारपीट करने वालों पर क्या कार्यवाही होती है।






_page-0001.jpg)
























Comments