तेंदुए की दहशत में इलाका वन विभाग ने पकड़ने हेतु लगाया पिंजरा
लखीमपुर खीरी Oct 29, 2025 at 06:25 PM , 252सुनील शर्मा)
धौरहरा खीरी। कस्बे के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से तेंदुए को कई बार गांव की सीमा के पास देखा गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम ने इलाके में पिंजरा लगाया है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। दो तीन लोगों पर हमला भी कर चुका है। बीते रात कस्बा निवासी कमल शुक्ला पुत्र श्रवण कुमार की जान बच गई सामने से घेर लिया लेकिन तभी तीन चार राहगीर निकल रहे थे तो उसकी जान बच गई। फारेस्टर राजेश दीक्षित ने बताया कि श्रवण शुक्ल की बगिया के पास पिंजरे को लगाया गया है लोगों ने बताया कि श्रवण शुक्ल के पास ही बाग है वहीं रहता है। वन क्षेत्राधिकारी नृपेन्द्र चतुर्वेदी कहा ने सभी को सतर्क रहने और रात के समय खेतों या सुनसान इलाकों में न जाने की सलाह दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments