*तिकुनिया देवी मंदिर पर छठ महापर्व का आयोजन किया गया*

लखीमपुर खीरी , 252

*तिकुनिया खीरी*
 कस्बे में सुथना देवी मंदिर पर पूर्वांचल की महिलाओं ने कठोर व्रत रखा और शाम 4:00 बजे से पूजा अर्चना शुरू की सुबह उषा कल मे भगवान सूर्य को अर्क देकर अपने व्रत का पारन किया छठ पूजा देखने के लिए कस्बे की महिलाओं पुरुषों बच्चों की भीड़ उमड पड़ी इस बीच छठ पूजा में आयोजित भोजपुरी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ( टैनी) ने दीप प्रज्वलित करके किया इस अवसर पर कस्बे के तमाम गणमान लोग मौजूद रहे
 कस्बे में सुबह से ही मंदिर पर धूमधाम बनी हुई थी छठ पूजा की तैयारी में काफी लोग लगे हुए थे इस अवसर पर भोजपुरी कार्यक्रम राधा कृष्ण झांकी का भी प्रदर्शन दिखाए गया शाम 4:00 बजे व्रत धारी 500 से अधिक महिलाओं ने मंदिर स्थल सागर पर पहुंचकर फल फूल मेवा मिष्ठान तथा गना से सूर्य देव की पूजा की कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए  अजय मिश्रा टैनी ने कहा छठ देवी मैया हम सभी  का कल्याण करती है इन्हें मुख्य रूप से संतान देने की रक्षा करने वाली और संतान सुख देने वाली देवी कहा जाता है छठ मैया सूर्य देव की बहन है और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री है और देवसेना के नाम से भी छठ मैया को जाना जाता है सूर्य देव की बहन होने के कारण सूर्य भगवान की व्रत रहने वाली महिलाएं पूजा करके अर्क देती हैं छठ मैया की पूजा में शामिल महिलाओं की मनोकामना पूर्ण हो ऐसी मेरी शुभकामनाएं माता, हम सभी का कल्याण करें यह कार्यक्रम पूरे भारत में नहीं बल्कि 27 देश में भी मनाया जा रहा है इस अवसर पर भोजपुरी कलाकारों ने गीत गाकर कार्यक्रम में भक्ति भावना का संचार कर दिया छठ मैया की जय जय कारों से पंडाल गूंज उठा इस अवसर पर देवी मंदिर के पुजारी बाबा बृजेश गिरी कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कृष्ण सिंह (बाबू भैया), ने बताया यह कार्यक्रम दो सालों से हम लोग मना रहे हैं पिछले साल भी मनाया था इस साल भी अच्छे तरीके से मना रहे आगे भी मानते रहेंगे इस कार्यक्रम में उपस्थित अजय गर्ग टीटू, आशीष अग्रवाल, आशीष गर्ग, एडवोकेट जितेंद्र प्रसाद, टिल्लू अवस्थी , बॉबी शर्मा, रामविलास साहू, आनंद अग्रवाल,सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Related Articles

Comments

Back to Top