युवा ऊर्जा सामाजिक समर्पण और कर्मयोग का प्रतीक-ऋषभ बाजपेई

लखीमपुर खीरी , 228

नरेंद्र मिश्रा

 

मैगलगंज खीरी ! युवाओं में समाजसेवा की भावना जब कर्म में परिवर्तित हो जाती है, तब एक नई ऊर्जा जन्म लेती है। ऐसी ही ऊर्जा का नाम है  ऋषभ बाजपेई।बचपन से ही संवेदनशील और जागरूक प्रवृत्ति वाले ऋषभ ने समाज की सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। लोगों की समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में प्रयास करना उनका स्वभाव बन चुका है। यही कारण है कि आज उनके प्रयासों और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें बजरंग सेना का जिलाध्यक्ष बनने का सम्मान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान के लिए युवाओं ने बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह सेंगर प्रदेश उपाध्यक्ष मानस मिश्रा जी को प्रतिभा को पहचानने और प्रतिभा को सम्मान देने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता बताया।ऋषभ बाजपेई न केवल संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत हैं, बल्कि मधुरभाषी, कर्मयोगी, गौसेवक और बंदरों के संरक्षक के रूप में भी उनकी पहचान बन चुकी है। उनके भीतर की करुणा और सेवा की भावना हर जीव के प्रति समान है यही उनकी असली पहचान है।उनकी सामाजिक सक्रियता ने युवाओं में नई चेतना पैदा की है। वे मानते हैं कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और इस विचार को वे केवल शब्दों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि अपने कर्मों से साकार करते हैं।आज ऋषभ बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए यह भी चाहते हैं कि उनके समाजिक कार्य और जनसेवा की प्रेरणा हर युवा तक पहुँचे।युवाओं में अपनी अच्छी पहचान रखने वाले ऋषभ जैसे युवाओं की निष्ठा और सेवा भावना ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सच्ची आधारशिला है।

Related Articles

Comments

Back to Top