बिना दलाल के आधार अपडेट व पासपोर्ट बनना मुश्किल कार्य

लखीमपुर खीरी , 200

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं सरकार की पॉलिसी के चलते आज कल आधार अपडेट एक आम बात हो गई है जिसके लिए एक व्यक्ति आधार केंद्र को खोज कर अपना आधार अपडेट करने या बनवाने के लिए मारा मारा घूम रहा है जब वह खोजखाज कर वहां पहुंचता है तब उसे पता चलता है कि आम आदमी के लिए आधार संशोधन करवाने में उसे तमाम सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में चल रहे आधार संशोधन केंद्रों पर जब कोई व्यक्ति अपने आधार से संबंधित अपडेट करवाने या बनवाने जाता है तो उसे तमाम तरह से कुछ न कुछ कमी बताकर या सर्वर नहीं चल रहा है समझा कर टाल दिया जाता है इसके बाद परेशान व्यक्ति मजबूरन अपने कार्य को करने के लिए दलाल खोजता है जो वहां आसपास ही रहते हैं, के माध्यम से जब कार्य को देता है तो सारी कमियां समाप्त होकर सर्वर भी चलने लग जाता है और उसका काम जल्द ही कर दिया जाता है जिसमें व्यक्ति का दो  400 रूपये खर्चा ज्यादा लग जाता है परंतु काम कम दिक्कत के साथ हो जाता है। कमोवेश यही हाल पासपोर्ट बनवाने में भी चल रहा है।
बताया जाता है कि इन केंद्रों पर वैसे भी निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिया जाता है इसके बाद भी बहाने बाजी की जाती है परंतु दलाली सुविधा के माध्यम से अपनी जेब ढीली कर आम आदमी अपना कार्य आसानी से कर लेता है।

Related Articles

Comments

Back to Top