बीआरसी फूलबेहड़ के मेंटेनेंस के नाम पर लाखों का वारा न्यारा

लखीमपुर खीरी , 366

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। बीआरसी कार्यालय फूलबेहड़ में पुराने बीआरसी भवन को मेंटेनेंस करने के लिए सरकार ने लाखों रुपए दिए थे जिसका उपयोग खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ बृजराज सिंह द्वारा एक ठेकेदार के माध्यम से घटिया मेंटेनेंस कराकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री करते हुए सारा पैसा हजम कर गए।
मेंटेनेंस की बाबत इनकी  सजगता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्होंने बीआरसी भवन की पुताई तक छोटे बच्चों से करा दी। मामला जब मीडिया में उछला तो वहां से इनका स्थानांतरण ब्लॉक नकहा में कर दिया गया। बताते हैं की साहब को फूलबेहड़ की कुर्सी इतनी भा गई की उन्होंने जुगाड़ तिगाड़ लगाकर दो ढाई माह बाद ही अपनी तैनाती ब्लॉक फूलबेहड़ में करा ली। स्थानांतरित हुए क्षेत्र से इस क्षेत्र में इनकी पुनः तैनाती पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। इनके होने से जो स्कूल फर्जी चल रहे हैं उनको मात्र नोटिस दे करके तथा सरकारी कागज को बर्बाद करने के बाद फर्जी स्कूलों से पैसा लेकर के स्कूल चला रहे हैं। चारों तरफ कुकुरमुत्ता की तरीके से फर्जी स्कूल चल रहे हैं फर्जी स्कूलों के बच्चों के नाम प्राथमिक विद्यालयों में दर्ज हैं अर्थात् जहां फर्जी स्कूल चल रहे हैं वहीं के आज पड़ोस के सरकारी स्कूलों में बच्चों के नाम दर्ज हैं बच्चों का एमडीएम आदि का पैसा गुरुजी व अधिकारी महोदय डकार रहे हैं बच्चे फर्जी स्कूल में पढ़ रहे हैं इस तरह फर्जी स्कूल चलाने वाले लोग खंड शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में फल फूल रहे हैं।
लोगों का मानना है कि खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह जब छोटे बच्चों से बीआरसी भवन की पुताई करा सकते हैं तो वह छात्रों का भविष्य कैसे सुधरेंगे ? चर्चा है कि जो उनके पास शिकायतें पहुंचती है तो उनका निस्तारण खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ के द्वारा समय से नहीं किया जाता है। महज बीआरसी में बैठकर खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल के अनुचरों से सेवा सत्कार कराते हैं। बताया जाता है कि कई विद्यालयों के अनुचर बीआरसी पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिनका वेतन विद्यालय से निकल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top