*डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल : सभी तहसीलों में 1000 लघु-सीमांत किसानों को तिरपाल वितरण*
लखीमपुर खीरी Oct 16, 2025 at 05:40 PM , 157*सदर तहसील में विधायक सदर और डीएम ने बाटे तिरपाल, खिले चेहरे*
*सभी तहसीलों में जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई*
लखीमपुर खीरी, 16 अक्तूबर। दीपावली की खुशियों से पहले जिले के किसानों के चेहरे मुस्कुराए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान और जनहितैषी नीतियों को जमीनी रूप देने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की सक्रिय पहल पर जनपद की सभी तहसीलों में करीब 1000 लघु एवं सीमांत किसानों और जरूरतमंदों को तिरपाल वितरित किया गया। यह पहल किसानों के लिए धान सुखाने से लेकर गोवंश आश्रय तक दोहरा लाभ सुनिश्चित करेगी।
सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक सदर योगेश वर्मा ने एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ किसानों को तिरपाल और लंच पैकेट वितरित किए। इसी क्रम में निघासन, पलिया, धौरहरा, मोहम्मदी, मितौली एवं गोला तहसीलों में उपजिलाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह वितरण कार्य संपन्न किया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य लघु एवं सीमांत किसानों को हर स्तर पर सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि दीपावली के पूर्व तिरपाल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को मौसमी जोखिमों से फसल की रक्षा और गोवंश के संरक्षण का व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराया गया है।
विधायक (सदर) योगेश वर्मा ने कहा कि यह हमारी किसानों के प्रति जिम्मेदारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान और जनहितैषी नीतियों का जमीनी क्रियान्वयन है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से किसानों को मिले यह तिरपाल उन्हें न केवल फसल सुरक्षित करने में मदद करेंगे बल्कि गोवंश के संरक्षण में भी सहारा बनेंगे। हमारा प्रयास है कि हर लघु और सीमांत किसान तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
बताते चलें कि यह पहल किसानों के लिए दोहरा लाभ प्रदान करेगी। एक ओर कटाई के दौरान नमीयुक्त धान को सुखाने में यह तिरपाल सहायक सिद्ध होंगे, वहीं दूसरी ओर बरसात के मौसम में गोवंश को आश्रय प्रदान करने में भी उपयोगी रहेंगे।
*तहसीलों में भी चला वितरण अभियान, जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने किसानों को सौंपे
तिरपाल*
जिले की सभी तहसीलों में तिरपाल वितरण का कार्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तहसील धौरहरा में विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने एसडीएम शशिकांत मणि के साथ किसानों को तिरपाल
वितरित किए। मितौली में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने विधायक प्रतिनिधि के साथ वितरण कार्यक्रम संचालित किया। गोला तहसील में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने तहसीलदार के साथ मिलकर किसानों को लाभान्वित किया। मोहम्मदी में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संग तिरपाल वितरण किया। पलिया में तहसीलदार ज्योति वर्मा ने किसानों को तिरपाल सौंपे, जबकि निघासन में एसडीएम राजीव कुमार निगम ने वितरण कार्य संपन्न कराया।






_page-0001.jpg)
























Comments