बेसिक स्कूल के शिक्षक मार्ग दुर्घटना में गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी , 94

लखीमपुर खीरी। भीरा लखीमपुर हाइवे पर दुर्घटना में घायल शिक्षक राममिलन मिश्रा को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिजुआ ब्लॉक के पूजा गांव के रहने वाले राममिलन मिश्रा इसी ग्राम पंचायत में बेसिक स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। बताया जाता है कि वह बीती रात बाइक से लखीमपुर में अपने आवास से गांव जा रहे थे दाउदपुर के पास संत रंजीत सिंह स्कूल के समीप कार की टक्कर इनकी बाइक में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के आइकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top