राष्टृ संत असंग साहेब ने आश्रम बाबा बंशी वाले में आंवला एवं कटहल के पेड़ लगाए

लखीमपुर खीरी , 156

लखीमपुर खीरी।राष्टृ संत असंग साहेब ने आश्रम बाबा बंशी वाले में आंवला एवं कटहल के पेड़ लगाए।इस अवसर पर आश्रम बाबा बंशी वाले का संचालन करने वाली जनजागृति समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष पं राजेश दीक्षित ने माल्यार्पण कर संत असंग साहेब का स्वागत किया। असंग साहेब ने कहा कि पेड़ लगाना बहुत ही पूण्य व परमार्थ का कार्य है। सभी को पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल कर उसे बढ़ाना चाहिए।इसे हर मनुष्य को अपना कर्तव्य समझ कर करना चाहिए। पेड़ हमारे देवता हैं इसलिए पेड़ हमें जीवन दायिनी आक्सीजन के साथ फल और बहुत कुछ देते रहते हैं।सच कहें तो हमारा जीवन ही वृक्षों के सहारे चलता है।इस अवसर पर संत असंग साहेब ने आश्रम में स्थित मंदिरों का दर्शन किया।इस अवसर पर जनजागृति समिति के सदस्यों ने सभी संतों का स्वागत किया।

Related Articles

Comments

Back to Top