*मिशन शक्ति के फेज 5.0 के अभियान के अन्तर्गत काउन्सलरों के सहयोग से महिला उत्पीडन के 09 मामलों का हुआ सुलह से निस्तारण*

लखीमपुर खीरी , 272

*मिशन शक्ति पेज 5.0*
*********************

*महिला थाने पर नौ जोड़े परिवार की काउन्सलिंग कराके टूटने से बचाया*


लखीमपुर खीरी 12 अक्टूबर 2025 रविवार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा *मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान* जनपद में चलाया जा रहा है, जिंसके अन्तर्गत थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला ने काउन्सलर के सहयोग से अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया गया !
               बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में  महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 09 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है,06 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है,इस अवसर पर महिला थाने की महिला आरक्षी बबली पवार एवं पक्षकारों के परिवारिजन भी उपस्थित रहे जिन्हें अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0के तहत महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर 1090,1930,1098,1076,112,108, 181 व अन्य योजना कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया

Related Articles

Comments

Back to Top