15 अगस्त 47 को अंग्रेजो का बनाया ट्रस्ट नही बदला
लखीमपुर खीरी Oct 05, 2025 at 06:12 PM , 17015 अगस्त 47 को अंग्रेजो का बनाया ट्रस्ट नही बदला
आज भी चल रहा है अंग्रेज अधिकारी का स्मारक ट्रस्ट
देश 78 साल पहले स्वतंत्र हुआ। आज भी लखीमपुर में अंग्रेजो का 1924 का बनाया विलोबी ट्रस्ट ज्यों का त्यों प्रभावी है।प्रश्न यह है कि 15 अगस्त 1947 को ट्रस्ट का स्वरूप क्यों नही बदला। क्रूर प्रशासक आईसीएस अधिकारी विलोबी के नाम ट्रस्ट 78 साल से क्यों चल रहा है। 1920 में जिला लखीमपुर खीरी के कलेक्टर रहे विलोबी का मर्डर तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कर दिया। टीनो का सत्र ट्रायल हुआ। 1920 में सीतापुर में तीनों को फांसी दी गयी। तीन शहीदों का कही शिलापट तक नही है। 1924 में जिसे अंग्रेजो ने ट्रस्ट का सचिव बनाया उसी परिवार का सचिव 101 साल बाद भी है। 1980 के इर्द गिर्द 50 से ज्यादा दुकाने बनी। विशालकाय मैदान है। विलोबी मेमोरियल हॉल है। इस सबका किराया वसूल होता है। जिले का डीएम आज भी विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट का अध्यक्ष है। विलोबी ने देश हित में क्या कार्य किया जो उसका मेमोरियल है। आश्चर्य यह है कि इसकी अध्यक्ष डीएम खुद है। जब यह सब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से कहा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नही की।






_page-0001.jpg)
























Comments