“ परमधाम आश्रम के नव निर्मित मंदिर में स्थापित हुए चतुर्युगीन भगवद विग्रह ”
लखीमपुर खीरी Oct 02, 2025 at 05:25 PM , 932मझवारा लखीमपुर। स्वामी सदानन्द जी परमहंस द्वारा संस्थापित संस्था सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के अंतर्गत परमधाम आश्रम, मझवारा में नव निर्मित मंदिर में चतुर्युगीन भगवदावतार भगवान श्री विष्णु जी श्री राम जी श्री कृष्ण जी एवं श्री सदानन्द जी की प्रतिमा हवन एवं पूजन के साथ स्थापित किया गया । साथ में शंकर जी एवं हनुमान जी की भी मूर्ति स्थापित किया गया है । कार्यक्रम में देश विदेश से सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस के शिष्य अनुयायि जन उपस्थित हुए । संस्था के तरफ से कमल जी ने कहा, मेरे सदगुरू देव का एकमात्र उद्देश्य पूरे धरती में सत्य सनातन धर्म को संस्थापित करना रहा है। उसी क्रम में आज महाराज जी के द्वारा स्थापित हर आश्रमों में चतुर्युगीन पूर्णावतार भगवान का विग्रह स्थापित किया जा रहा है ताकि जनसमाज को भगवान् की भक्ति सेवा से जोड़ा जा सके।
विजया दशमी के विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए महात्मा दशरथ जी ने कहा मनुष्य जीवन का एकमात्र लक्ष्य है भगवान को जानकर उनकी भक्ति सेवा में समर्पित हो जाना । क्योंकि संसार में सबकुछ विनाशशील है , यहां कुछ भी हमारे साथ नहीं रहता केवल भगवान के लिए किया गया भक्ति सेवाकार्य ही हमेशा हमारे साथ रहता है चाहे लोक में चाहे परलोक में । यही सत्कर्म ही हमे मोक्ष भी दिलाता है और युग युग तक यश और कीर्ति भी कायम रखता है । हनुमान, अर्जुन, वानर सेना आदि का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा इन्होंने अपना जीवन भगवान के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया जिससे उनको परलोक में सद्गति तो मिली ही मिली लोक में भी उनका नाम और रूप को हमेशा के लिए कायम कर दिया । जनसमाज को आह्वान करते हुए महात्मा जी ने कहा आप सभी लोगों को भी अपना जीवन भगवान के प्रति समर्पित कर देना चाहिए , ऐसा जीवन ही भरापूरा होता है , किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती । मूर्ति स्थापित होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों का भगवान के दर्शन हेतु आने का क्रम शुरू हो चुका है । दर्शनार्थी ने संस्था के व्यवस्थापन पक्ष को क्षेत्र में भगवान् की ऐसी भव्य मंदिर निर्माण करने हेतु धन्यवाद भी दिया । व्यवस्थापन पक्ष ने भी क्षेत्रवासियों को यह आश्वासन दिया कि जनकल्याण के लिए भगवान की यह मंदिर 24 घंटा खुला रहेगा।








_page-0001.jpg)
























Comments