विद्यालय की जमीन पर दबंग कर रहे अपने व्यवसाय

लखीमपुर खीरी , 295

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। सरकार के दिशा निर्देश सरकारी अफसर दरकिनार कर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों की खाली पड़ी जमीनों पर गांव के दबंग लोगों के कब्जे है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के सैदीपुर खुर्द विद्यालय के सामने विद्यालय की जमीन पर गांव के एक दबंग नवल किशोर यादव पुत्र रामधार यादव एक लंबे समय से मौरंग गिट्टी बालू का व्यवसाय कर रहे हैं तो दूसरे कपिल नाम के एक  व्यक्ति ने काफी समय से अपनी ईंटें लगाए हुए है। जब कोई ग्रामीण इनसे कुछ कहता है तो तो वह बताते हैं कि हम फ्री में विद्यालय में की जमीन का उपयोग नहीं कर रहे हैं इसका किराया हम फूलबेहड़ में बी आर सी को देते हैं। विद्यालय के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नवल किशोर यादव से जब हम लोग ट्रॉली तथा मौरंग बालू आदि सामान हटाने को कहते हैं तो वह बताते हैं कि आप अपने अफसर से पूछो मैं फ्री में जगह का उपयोग नहीं कर रहे।  इसका खर्चा हम बीआरसी के एक कर्मचारी को देते हैं । इसी तरीके से लखीमपुर शहर के प्राथमिक विद्यालय मिश्राना में मोहल्ले के दबंग लोग अपनी गाड़ियां प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़ी करते हैं वहां के प्रधान अध्यापक विद्यालय का गेट भी नहीं बंद करते हैं इस तरह लोग अवैध तरीके से विद्यालय में अपना कब्जा जमा हुए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top