रास्ते पर विपक्षियों ने कब्जा कर बनाया मकान पीड़ित न्याय के लिए डीएम की चौखट पर

लखीमपुर खीरी , 254

लखीमपुर-खीरी। जिला अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में ग्राम पकरिया परगना पैला तहसील मितौली जनपद खीरी के रहने वाले मुनेश कुमार 
ने बताया सार्वजनिक रास्ता की भूमि गाटा संख्या 149 पर सियाराम पुत्र प्यारेलाल व दिवाकर पाण्डेय सुनील कुमार पाण्डेय पुत्रगण अवधेश पाण्डेय व विशनू दयाल पुत्र सूर्य प्रसाद निवासी ग्राम लखनियापुर द्वारा उक्त सार्वजनिक रास्ता की भूमि के रकबे को विपक्षीगणों ने कब्जा करके अपने अपने मकान बनाये हुए है व गन्ना कोल्हू कारखाना चला रहे है। पीड़ित व अन्य पड़ोसी कास्तकारों को अपने अपने खेतों में आने जाने तथा कृषि यन्त्र ले जाने में काफी समस्याओ का सामना करना पडता है ऐसी स्थित में अवरुद्ध सार्वजनिक रास्ता खाली कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पीड़ित ने कई शिकायती प्रार्थना पत्र राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों को दिये, कार्यवाही न होने पर विवश होकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top