बार-बार बिजली कटौती से नगर वासी परेशान
लखीमपुर खीरी Sep 29, 2025 at 04:30 PM , 222सिंगाही।रोज़ाना दो से पांच घंटे तक की बिजली कटौती से जूझ रहे हैं, जिससे बढ़ती गर्मी और बढ़ती उमस के बीच उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
लगातार बिजली कटौती ने बुजुर्गों, बच्चों और छोटे कारोबारियों का जीना मुश्किल कर दिया है।और निवासियों को लंबे समय तक पंखे, कूलर या एयर कंडीशनर के बिना गुज़ारा करने में मुश्किल हो रही है।
छोटे व्यवसाय, खासकर बिजली के उपकरणों पर निर्भर व्यवसाय, भी अनियमित बिजली आपूर्ति का खामियाजा भुगत रहे हैं। दर्जी, वेल्डर और अन्य वर्कशॉप मालिकों का कहना है कि उनकी उत्पादकता कम हो गई है और ग्राहक अधीर हो रहे हैं।
बार-बार शिकायत करने के बावजूद, निवासियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।






_page-0001.jpg)
























Comments