मानकों को ताक पर रखकर किसानो की भूमि की नीलामी
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2025 at 05:57 PM , 255पट्टा निरस्त कोई जानकारी बगैर बिना नोटिस बड़ा खेल?
जिलाधिकारी से लगाई किसानों ने गुहार
लखीमपुर-खीरी। ज़िला अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में किसानों ने अपनी भूमि की नीलामी पर रोक लगाए जाने की लगाई गुहार बताते चलें
आराजी स्थित ग्राम किशुनपुर, परगना पैला, तहसील मितौली जनपद खीरी की गाटा सं0-106/8.269 हे० व भूमि गाटा सं0-175/4.225 हे भूमि हम प्रार्थीगणों के पटटे दिनांक 31.07.1999 को उपजिलाधिकारी मितौली के अनुमोदन से होकर प्राप्त हुए थे। जो खतौनी फसली वर्ष 1413-1418 की खाता सं0-585 पर राजस्व अभिलेखों में इन्द्राज किए गये थे। पीड़ित ग्रामीण अंचल के खेतिहर गरीब मजदूर काश्तकार है जो कानूनी प्रक्रियाओं से अनभिज्ञ है पूर्व में आवंटित पट्टों को बगेर नोटिस दिये पूर्व उपजिलाधिकारी द्वारा भिन्न-भिन्न तिथियों में आवंटन निरस्त कर दिया गया जिसकी जानकारी हम पीड़ितो को उस समय हुई जब पीड़ितो के गन्ने की फसल बुवाई होकर सिंचाई, दवा, खाद पड़ चुकी थी। ऐसी दशा में यदि हम गरीब मजदूरी पेशा व्यक्तियों को अपूर्तिनीय क्षति कारित होगी। वर्तमान समय में राजस्व टीम व ग्राम प्रधान द्वारा उक्त पट्टे वाली भूमि की पैमाइश करवाकर लाल झण्डी लगाकर फसल नष्ट कर देना चाहते है। पीड़ितों द्वारा तहसील मितौली गये थे वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण हम पीड़ितो न्याय नहीं मिला सोमवार दिनांक 29-09-2025 को नीलामी से पीड़ित पट्टादार किसान ने नीलामी रोक कर सम्पूर्ण मामले की जांच कराई जाने की मांग की है। देखते है पीड़ित किसानों की सुनी जाती है की उनकी जमीन को नीलाम कर भुखमरी की कगार पर पहुचा दिया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments