नेताजी का बलिदान इतिहास में अमर रहेगा

लखीमपुर खीरी , 352

(आलोक मिश्र)

लखीमपुर खीरी। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की आजाद हिन्द फौज का बीर बलिदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा उक्त विचार अखिल भारतीय सुभाष वादी जनता एवं सुभाष सेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्मृति दिवस पर सायं सभा में व्यक्त किए। सर्वप्रथम नेताजी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तथा जय हिन्द के साथ सलामी दी गई। तत्पश्चात आजाद हिन्द फौज के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनके सम्मान में दीपक जलाए गए। जनपद के वरिष्ठ सुभाष वादी विद्या सागर शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर 1945 को रात्रि में पश्चिम बंगाल स्थित 24 परगना उत्तर जनपद के नील गंज में बागान क्षेत्र में आजाद हिन्द फौज के 2300 युद्ध बंदी सैनिकों को मशीन गन चलाकर सामूहिक रूप से कत्लेआम को अंजाम दिया। सभासद कुमुदेश शंकर शुक्ला ने कहा कि इस नरसंहार से उस इलाके की जमीन खून से लाल हो गई थी। नरेंद्र अग्रवाल ने इस नरसंहार को जलियांवाला बाग से भी भयानक नरसंहार बताया।अजय सिंह ने बताया कि इन शवों को पेट्रोल से जलाकर समीपस्थ नदी और जंगलों में फिकवा दिया था। जितेंद्र साहनी व अशोक ने कहा कि इस बीभत्स घटना को इस तरह अंजाम दिया गया कि किसी को घटना का पता ही नहीं चला। संजीव कुमार बाथम पिंटू,नरेश गुप्ता मामा ने कहा कि इन आई एन देशभक्त सैनिकों को इम्फाल, नगालैंड आदि क्षेत्रों से गिरफ्तार कर अंग्रेजी फौज ने गिरफ्तार कर बागान में रखा था। कमलेश गुप्ता , श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश दीक्षित,सोहन राठौड़, दिलीप गुप्ता, अंबरीश गुप्ता, कपिल कुमार आदि ने घटनास्थल को सभा का रूप दिए जाने और घटना को भारतीय आजादी के आंदोलन के इतिहास में शामिल करने को कहा।

Related Articles

Comments

Back to Top