*ग्राम पंचायत बनवीरपुर में हुआ चौपाल का आयोजन *
लखीमपुर खीरी Sep 27, 2025 at 05:58 PM , 260चौपाल मै पानी, सड़क और बिजली का मुद्दा खाश रहा
तिकुनियां खीरी
शुक्रवार को ग्राम पंचायत बनवीरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि 138 विधानसभा निघासन के विधायक शशांक वर्मा रहें साथ में निघासन ब्लाक के सभी अधिकारी मैजूद रहें । वहीं मंच का संचालन हरीराम राठौर के द्वारा किया गया । सर्व प्रथम विधायक शशांक वर्मा को निघासन एसडीएम राजीव निगम ने पुष्प भेंट करके स्वागत किया ,बीडीओ जयेश सिंह, पूर्ति अधिकारी रामजी यादव ग्राम प्रधान आकाश मित्तल व ग्राम पंचायत अधिकारी यशपाल कुमार ने भी विधायक को पुष्प भेंट करके स्वागत किया। उसके बाद गाँव के कुछ लोगों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात अधिकारियों ने बारी बारी से अपने अपने विभाग के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग से अंकित कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को साल में तीन बार दो दो हजार रुपए मिलते हैं। और सप्लाई इन्स्पेक्टर राम जी यादव द्वारा बताया गया कि समस्त कार्ड धारक जिनकी केवाईसी नहीं हुई है करवा लें और बताया कि जिनको कोई समस्या है तो मुझे अवगत कराए। वहीं अन्य अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग के बारे में गांव वालों को जानकारी दी। विधायक शशांक वर्मा द्वारा सोल्टी, रेशमा व पुष्पा के बच्चों का अन्नप्राशन करवा कर बच्चों को आशीर्वाद दिया व उसके बाद गोदभराई में सुमन, मोनिका व प्रति को फल वितरित किया । जहां पर गांव से ही सबसे बड़ी समस्या बिजली कटौती व जल जीवन मिशन के तहत में तमाम ग्रामीणों ने बिजली कटौती पर और तिकुनियां ट्रांसफार्मर गंगानगर फीडर पर 5 MVA ट्रांसफार्मर की जगह पर 10 MVA का ट्रांसफार्मर लगाए जाने प्रार्थनापत्र दिया, और जल निगम से सम्बंधित भी प्रार्थनापत्र दिया। वहीं अन्य अन्य जगहों से लगभग दो दर्जन से अधिक प्रार्थनापत्र कई लोगों ने दिए । वहीं बनवीरपुर के लिए महत्वपूर्ण बिजली व पानी के बारे में ज्यादा शिकायत हुई। चौपाल में मुख्य अतिथि 138 विधानसभा के विधायक शशांक वर्मा के साथ साथ एसडीएम निघासन राजीव निगम, बीडीओ जयेश सिंह, पूर्ति अधिकारी श्रीराम जी, ग्राम विकास अधिकारी यशपाल कुमार, ग्राम प्रधान आकाश मित्तल,जल निगम से जेई अंशू वर्मा, लेखपाल राहुल दीक्षित, समाज कल्याण से अंकित राना,PWD से रामकुमार नागर,सविलियन विद्यालय बनवीरपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता तिवारी,ग्राम प्रधान रायपुर रामबिलास,सिसवारी प्रधान रामकुमार, कृषि विभाग से अंकित, बिजली विभाग से जेई दिलीप पटेल,सीडीपीओ श्रीमती माया देवी, चीनी मिल बेलरायां के उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, समस्त आंगनबाड़ी व आशा, ग्राम पंचायत से रामलखन राना, शम्भू,श्रीधर,सुरज, जगजीवन राना, बलराम राना, हरिश्चंद्र,पैकरमा राठौर, प्रमोद कटियार, राजकुमार कटियार, रवि जायसवाल व भाजपा कार्यकर्ता सोनू अग्रवाल, ध्रुव वर्मा,रवि सोनी,जगदीप सिंह जग्गा , कृष्ण महावर आदि मौजूद रहें।






_page-0001.jpg)
























Comments