जीएसटी की जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुनी समस्याएं

लखीमपुर खीरी , 252

(सुनील शर्मा)

निघासन खीरी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। और बताया कि मोदी जी देश के सभी लोगों की चिंता रखते हैं ।बताया कि नवरात्र में नया पर्व  नया उत्साह के साथ नवरात्र के प्रारंभ में ही जी एस टी कम हुई है। घर व कृषि में उपयोगी 295 वस्तुएं हैं जिस पर मोदी जी ने जी एस टी कम किया है और कुछ वस्तुएं ऐसी है जिसमें बिल्कुल सून्य प्रतिशत वस्तुएं है। इसमें लगभग हर वर्ग के लोगों का लाभ है।और फिर जनता दर्शन में   लोगों की समस्याओं को सुना।इस दौरान पुरैना गांव में नाजायज लोगों को तंग करने वाले सिपाहियों के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करके पूर्व ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से सिपाहियों की शिकायत की है।पुरैना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बेगुनाह लोगों के घर घुसकर पुलिस उल्टी सीधी गालियां देती है।गांव में कुछ लोग कच्ची शराब का कारोबार करते है जिन्हें नजरंदाज करके बेगुनाह लोगों के घरों में घुसकर रुपए की डिमांड की जाती है।इस प्रकार दो हल्का सिपाही माधव यादव,दीवान लवकुश यादव,पुलिस की धौंस जमाकर नाजायज तंग करते है।बृहस्पतिवार को गांव के ही श्रवण कुमार साइकिल से चारा लेकर आ रहा था रास्ते में रोककर सिपाहियों ने कहा पुरैना रहते हो।जवाब देने पर उसे उल्टी सीधी गालियां दी। पुलिस की ज्यादती से तंग आकर एसपी से भी शिकायत की गई।लेकिन सिपाहियों आतंक कम नहीं हुआ है।और राम प्रताप सुरजी पुरवा ने बताया कि फसल नष्ट करने के मामले में मझगई पुलिस ने क्लास मुकदमा हमारे उपर लिखी दिया है।इसको भी जिले के आला अधिकारियों को  पूर्व गृह राज्य मंत्री ने निर्देशित किया है इस प्रकार की तमाम शिकायतें आई जिसमें  कुछ को  मौके पर निस्तारण कुछ आला अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य,अरविंद सिंह संजय,कनक पाल सिंह राणा, दयाशंकर मौर्य,संगम लाल मिश्रा,रतीराम लोधी,जिला पंचायत सदस्य संजय गिरि, ध्रुव गुप्ता,के के तिवारी, गुड्डू गुप्ता, शंभूदयाल गुप्ता,राहुल निषाद, हरिशंकर शर्मा, सुनील गौतम,बृम्हादीन चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top