बेलापरसुआ को नजदीकी थाने से जोड़ने हेतु एसपी ने शासन को भेजा प्रस्ताव
लखीमपुर खीरी Sep 26, 2025 at 06:35 PM , 266लखीमपुर-खीरी। बेलापरसुआ के ग्रामीणों को जल्द ही नजदीकी थाने की सौगात मिल सकती है,क्योंकि ग्रामीणों की समस्याओं केा देखते हुए एसपी ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।बेलापरसुआ गांव चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र में आता है। गांव और थाने के बीच की दूरी करीब सौ किलोमीटर है। हालांकि एक रास्ता जंगल होकर है, जिसकी दूरी करीब 15-16 किलोमीटर है। मगर, इस रास्ते में पांच से छह किलोमीटर रास्ता जंगल का है, जो कच्चा है और इस पर हिंसक जानवरों का भी खतरा रहता है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में नेटवर्क भी बेहतर तरीके से काम नहीं करता है। ऐसे में किसी प्रकार की अनहोनी होने परकोतवाली की ही दौड़ लगानी पड़ती है। इसके लिए बेलरायां से निघासन और फिर चंदनचौकी पहुंचते है। इससे करीब सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। मगर, जंगल के रास्ते से होकर जाने में जान का खतरा रहता है। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए हाईकोर्ट के अधिवक्ता सैययद मोहम्मद हैदर रिजवी ने अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर ग्रामीणों की सुविधा के लिए बेलापरसुआ गांव को तिकुनियां थाने की चौकी बेलरायां से जोड़ने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments