हाइवे पर हरिमाया स्कूल की दादागिरी ,लोगों की जान जोखिम में
लखीमपुर खीरी Sep 25, 2025 at 05:55 PM , 141(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ में प्राइवेट स्कूल मालिकों का इतना आतंक फैला है कि लखीमपुर से बिजुआ हाइवे मार्ग बन्नी ग्राम सभा में अच्छी शिक्षा देने के नाम पर खोले गए हरि माया नेशनल स्कूल की गाड़ियां सड़क के किनारे स्कूल के समय खड़ी करते हैं जिससे रोज ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस बात को लेकर जब कोई स्कूल में कहता है तो स्कूल के जिम्मेदार मालिकान कहते हैं कि आपको गाड़ी चलाने की तमीज नहीं है एक तरीके से बदतमीजी भरा जवाब देते रहते हैं। जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के बन्नी गांव के दक्षिण में हाइवे पर हरि माया पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल स्थित है। बताया जाता है कि स्कूल के सामने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हरे-भरे पेड़ लगे थे उनको काटकर छात्रों को ढोने वाले बसें सड़क के किनारे खड़ी करते हैं जिससे कि हर आए दिन एक्सीडेंट दुर्घटना होने का भय बना रहता है जब से स्कूल खुला है तब से कई बार यहां पर दुर्घटना हो चुकी है परंतु स्कूल चलाने वाले इसका ध्यान नहीं देते जब कोई इसकी शिकायत करता है तो उसको धमकी देते रहते हैं। प्रशासन की सांठ गांठ से अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी करते हैं।
इस प्रतिनिधि ने स्कूल के ड्राइवर से पूछा कि आपको कितने रुपए वेतन में मिलते हैं तो उसने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि हमें मात्र ₹200 प्रतिदिन के हिसाब से मिलते हैं हम लोगों का अवकाश का पैसा भी यह मालिकान काट देते हैं। बताते हैं कि यहां के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी मात्र ₹3000 महीने में दिए जाते हैं। यह स्कूल मालिक अपने अन्य कर्मचारियों का भी जमकर शोषण करता रहता है।






_page-0001.jpg)
























Comments