गोला विधायक अमन गिरी के साथ, 9 लोगों ने किया रक्तदान

लखीमपुर खीरी , 216

लखीमपुर खीरी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ माननीय गोला विधायक अमन गिरी द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर में कुल 9 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार, डॉ. अजय वर्मा तथा बीसीपीएम योगेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर के संचालन में मेडिकल टीम ने विशेष योगदान दिया, जिसमें राहुल गुप्ता (एलटी), सुभाष वर्मा (एलटी), सत्यवीर राणा (एलटी), सुमित वर्मा (एलटी) और सुशील कुमार चौधरी (एलटी) शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top