*झंडी स्टेट के राजा राजेश्वर सिंह बने पी.के. इंटर कॉलेज प्रबंध समिति सदस्य। ओयल के कुँवर पी.एन.डी सिंह पुन: प्रबंधक निर्वाचित।*

लखीमपुर खीरी , 316

निघासन (खीरी)। पी.के. इंटर कॉलेज की साधारण सभा की वार्षिक बैठक रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुई। इस दौरान चुनाव अधिकारी डॉ. रामशंकर शर्मा की देखरेख में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि कमलेश कुमार सक्सेना तथा चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार निगम भी मौजूद रहे। ओयल राज परिवार के कुँवर पी.एन.डी सिंह को पुन: विद्यालय का प्रबंधक, राकेश ब्रम्हा चंदेल को समिति का अध्यक्ष, बलबीर सिंह को उपाध्यक्ष व महेवा के कुँवर राघवेन्द्र को मंत्री बनाया गया।
इस चुनाव में झंडी स्टेट के राजा व भाजपा नेता राज राजेश्वर सिंह को प्रबंध समिति का सदस्य चुना गया। उनकी योग्यता और शैक्षिक पृष्ठभूमि को देखते हुए साधारण सभा ने सर्वसम्मति से उनका चयन किया।
राजा राजेश्वर सिंह युवराज दत्त डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज ओयल की प्रबंध समिति के सदस्य होने के साथ ही झंडी स्थित राज दिग्विजय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक तथा लखनऊ के प्रसिद्ध काल्विन तालुकेदार्स कॉलेज की पैतृक संस्था बीआईए की कार्यकारिणी में भी सदस्य हैं। उन्होंने काल्विन कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा प्राप्त की और बीआईटी मेसरा, रांची से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी में हासिल की है।
उनके पिताजी, स्व. राजा ब्रजराज सिंह, पी.के. इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। अपने उद्बोधन में राजा राजेश्वर सिंह ने कहा कि संस्था से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है और वे कॉलेज के विकास व प्रगति में सक्रिय सहयोग देंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top