स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य- भाजपा विधायक

लखीमपुर खीरी , 268

खमरिया सीएचसी में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 795 लोगों ने उठाया लाभ

लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे "स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान" के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। यह अभियान देश के प्रत्येक महिला के स्वास्थ्य देखभाल के लिए संचालित किया जा रहा है।

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि ने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में मुफ्त जांच, निःशुल्क दवा वितरण, टीकाकरण तथा परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि शिविर में 391 पुरुष और 404 महिलाओं सहित कुल 795 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। महिलाओं से जुड़ी योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, पोषण अभियान—का भी विशेष रूप से प्रचार-प्रसार किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top