कांग्रेस भवन पर तोड़ फोड़ का मामला जिला मुख्यालय पर क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी
लखीमपुर खीरी Sep 23, 2025 at 06:45 PM , 237लखीमपुर-खीरी।
भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा कांग्रेस भवन पर की गई तोड़ फोड़ को लेकर एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर जिला मुख्यालय पर क्रमिक अनशन जारी,,,
आज पांचवें दिन भी कांग्रेस जनों का क्रमिक अनशन जारी रहा उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाय l
क्रमिक अनशन पर समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन आखिर कौन से सबूत चाहता है जो अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं कर पा रहा है l इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रहा है l
जनपद का पुलिस प्रशासन बीजेपी का अनुषांगिक संगठन बन चुका है लोकतंत्र, संविधान को नहीं मानते l
उक्त क्रमिक अनशन पर बैठे जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता रवि तिवारी ने आंदोलन की सुध नहीं लिए जाने पर आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें आंदोलन को उग्र करने के लिए मजबूर कर रहा है l प्रशासन को समय रहते चेत जाना चाहिए और उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल प्रभाव से जेल भेज दे l
उक्त क्रमिक अनशन पर बैठे प्रमुख 11 सदस्यीय टीम में रवि तिवारी, देवेंद्र कुमार पंकज, सलीम खान , डाक्टर सद्दाम रहमानी, सुनील कुमार, राजू पंकज, नन्द किशोर, मालती प्रसाद, छोटू कुमार, बाबू राम दीक्षित, शराफत अली , हरगोविंद वर्मा, लतीफ आजम आदि l
उक्त क्रमिक अनशन के समर्थन में उपस्थित मोहन चंद्र उप्रेती, रामकुमार मिश्र, तरुण शालू , अन्नू लाल वर्मा , निधि शुक्ला, दीपक बाजपेई, टी एन मिश्र , इंद्र जीत यादव, अब्दुल रहीम, राकेश यादव, आसमान सिंह , लतीफ आजम, कमल जीत सिंह, पीयूष वर्मा, जगजीत सिंह, हरिवंश कुमार, डाक्टर रईस अहमद उस्मानी आदि सैकड़ो कांग्रेसी थे l






_page-0001.jpg)
























Comments