मिशन शक्ति का पांचवां चरण सफल
लखीमपुर खीरी Sep 23, 2025 at 06:43 PM , 231लखीमपुर-खीरी।केजीबीवी ईसानगर खीरी में मिशन शक्ति के पांचवे चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय दिवस में जनपद से प्राप्त आदेशों के क्रम में सुनिश्चित गतिविधि के अनुसार विद्यालय की बालिकाओं को प्रमुख पदों पर एक दिन का अधिकारी के रूप में जिसमें कक्षा 8 की बालिका राधिका जिला समन्वयक बालिका शिक्षा (डीसी)के पद पर एवं कक्षा 8 की बालिका काजल शाह को बीडीओ के पद पर आसीन करते हुए एक्पोजर दिया गया। जिससे पद पर आसीन बालिका को गर्व का अनुभव किया गया। तथा बालिकाओं के द्वारा विधिवत् नियमानुसार अधिकारी के कार्य को देखते हुए सुना गया एवं बातचीत की गई । तथा अंत में अधिकारी के द्वारा बालिकाओं को प्रेरणा दी गई एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments