बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी , 253

लखीमपुर खीरी। संपूर्णानगर विद्युत निगम परिक्षेत्र में बिजली कटौती और लो- वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। मंगलवार को संपूर्णानगर व्यापार मंडल कंछल गुट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान एवं महामंत्री कुलदीप सिंह बरार के नेतृत्व में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपभोक्ता विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे। यहां पर अवर अभियंता नहीं मिले। इस पर व्यापारियों ने दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने या उनकी समस्या सुनते यहां नहीं आता है तब तक वह धरना जारी रखेंगे। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उनमें बिजली बिल ज्यादा आ रहा है। संपूर्णानगर अवर अभियंता पवन चंदा ने बताया कि रोस्टिंग की समस्या है वह उनके हाथ में नहीं है। इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी समस्या का हल नहीं हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top