ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 163

खीरी टाउन-खीरी-कस्बा खीरी के मोहल्ला पट्टी रामदास में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाउदल मुसलमीन के बैनर तले एक  कार्यक्रम आयोजित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में विभिन राजनीतिक पार्टियों के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संघठन को मजबूती प्रदान की तो वही मोहम्मद कामिल को मोहल्ला पट्टी रामदास का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में शाकिर अली अंसारी हाजी सईद हुसैन गौरी, सदर विधान सभा अध्यक्ष अफसर अंसारी नगर अध्यक्ष खीरी अनवर अंसारी की उपस्थित रही।साथ ही आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाउदल मुसलमीन के युवा नगर अध्यक्ष जीशान अंसारी की भी आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रही।आयोजित कार्यक्रम में आये हुए मेहमानों का माला अर्पण कर स्वागत किया गया।पार्टी के वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधाराओ को लोगो के बीच मे रखा और संघठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी के युवा नेता जीशान अंसारी तथा मोहम्मद कामिल का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top