नगर पंचायत खीरी की लापरवाही: घायल गाय सड़क पर चलने के लिए कर रही संघर्ष

लखीमपुर खीरी , 149

गौशाला होते हुए भी बेसहारा गाय कई दिनों से तड़प रही, प्रशासन मूकदर्शक

खीरी टाउन खीरी।नगर पंचायत खीरी क्षेत्र में गायों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आई है। गौशाला मौजूद होने के बावजूद घायल और बेसहारा गायें सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं।

ताज़ा मामला खीरी टाउन का है, जहाँ एक गंभीर रूप से घायल गाय कई दिनों से अपने ज़ख्मी पैर के सहारे मुश्किल से चल रही है। गाय का पैर इतना चोटिल है कि वह हर कदम पर दर्द से कराह रही है, लेकिन नगर पंचायत खीरी प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी अब तक अनदेखी कर रहे हैं।
एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गौशाला पहुँचकर गायों को चारा खिलाते हैं और "गौ-सेवा" का संदेश देते हैं, वहीं दूसरी ओर खीरी टाउन में घायल गाय की दुर्दशा सरकार के दावों की हकीकत उजागर कर रही है।

योगी सरकार का दावा है कि उत्तर प्रदेश में गायों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए करोड़ों का बजट जारी किया गया है और गौशालाओं का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि "गौ-वंश की सेवा हमारी सरकार का संकल्प है।
मगर खीरी टाउन का यह दृश्य उन दावों की पोल खोल रहा है। गौशाला होते हुए भी घायल गाय सड़कों पर भटक रही है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का ने कहा कि "गाय की हालत बेहद खराब है, तत्काल पशु-चिकित्सा टीम भेजी जाए और नगर पंचायत खीरी प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए।"
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक कार्रवाई करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top