सौरभ हत्याकांड: तनाव:पुलिस फोर्स तैनात, आरोपियों के मकान सील; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
लखीमपुर खीरी Sep 16, 2025 at 06:15 PM , 128लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के लालजी पुरवा में एक किशोर की मौत से क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है। मृतक सौरभ जिला पंचायत इंटर कॉलेज भीरा में कक्षा 8 का छात्र था।सौरभ के पिता विजय मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास शारदा नदी की तलहटी में करीब पांच बीघा जमीन है। इस जमीन की अधिकतर फसल नदी में बह जाती है। परिवार में सौरभ की छोटी बहन खुशबू और छोटा भाई रिहान्स भी हैं।
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पीएसी प्लाटून और कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। सीओ गोला मौके पर मौजूद हैं। क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने पुलिस कप्तान से मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर कार्यवाही व गैंगस्टर लगवाने की बात कही। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रमेश तिवारी के अनुसार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कार्रवाई जल्द की जाएगी। बीजेपी के जिला मंत्री समेत कई पार्टी कार्यकर्ता व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर उपस्थित रहे।
देर शाम शव आने के बाद पलिया विधायक रोमी साहनी और सीओ गोला रमेश तिवारी के समझाने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी। आरोपियों के मकानों को सील कर दिया गया है। सौरभ के माता-पिता ,दादा-दादी रामरतन और रामकली सहित पूरा क्षेत्र शोक में डूबे हुए हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments