थाना दिवस का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 274

लखीमपुर खीरी। धौरहरा तहसील क्षेत्र के थानों में राजस्व व पुलिस बल के बड़े अफसरों की देखरेख में थाना दिवसों का आयोजन किया गया इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी पुलिस व राजस्व निरीक्षक,लेखपाल सहित फरियादी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार कोतवाली परिसर धौरहरा में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि व प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे की अध्यक्षता में हुएं कार्यक्रम में कुल 12 भूमि संबंधी मामले दर्ज हुए। थाना ईसानगर में थाना प्रभारी निर्मल तिवारी की अध्यक्षता में हुएं कार्यक्रम में 8 शिकायती पत्र व खमरिया में नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या व थाना प्रभारी ओपी राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 11 शिकायती पत्र दर्ज हुएं। ज्ञात हो थाना समाधान दिवसों में आने वाले फरियादी जमीनी हकीकत के मामले आते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top