सर्पदंश एवं डूबने से हुई मौतों में परिजनों को मिली आर्थिक मदद

लखीमपुर खीरी , 263

लखीमपुर खीरी। बीते दिनों धौरहरा तहसील क्षेत्र के दो गांवों में युवक की नाले में गिरने से मौत व महिला की सर्पदंश से हुई मौत के मामले में विधायक धौरहरा व तहसीलदार धौरहरा ने दोनों मृतकों के परिवारों/परिजनों को शुक्रवार को चार, चार लाख रुपए के प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार तहसील धौरहरा ग्राम कंचनपुरवा मजरा मिलिक ईसानगर निवासी 8 सितम्बर शाम में शौच को जाते वक्त सोतिया नाले में गिरने से अँकज 15 वर्ष पुत्र सकटु की मौत व थाना क्षेत्र खमरिया के ग्राम चौरा मजरा समैसा में सर्पदंश से मीना देवी पत्नी तुलक़राम की मौत होने से शुक्रवार को विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी व तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल व थाना प्रभारी खमरिया ओपी राय द्वारा दोनो परिवारों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रतीकात्मक चेक 4-4 लाख का प्रदान किया गया।
 तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवारों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए जबकि सहायता का बैंक खाते में भुगतान हो गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top