*शिरोमणि राठौर रंपा तेली जयंती पर याद किए गए शहीद के बलिदान।*

लखीमपुर खीरी , 260

लखीमपुर खीरी स्वतंत्रता संग्राम के शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली जी की जयंती पर प्रतिभा अलंकरण समारोह, याद किए गए शहीद के बलिदान
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में लखीमपुर खीरी में  सीने पर गोली खाकर शहादत देने वाले शहीद शिरोमणि वीर राठौर रंपा तेली जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पलिया नगर के दुधवा रोड स्थित सनमानीय वैश्य धर्मशाला में तैलिक प्रबुद्ध मंच पलिया के द्वारा प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद शिरोमणि वीर शहीद राठौर रंपा तेली  एवं समाज की कुलदेवी मा कर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। अतिथियों ने शहीद शिरोमणि रंपा तेली के त्याग और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद शिरोमणि वीर  रंपा तेली के नेतृत्व में साथियों के साथ रेल की पटरी उखाड़ डाली थी। अंग्रेज पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने सीने पर गोली खाकर मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति दे दी।
 तैलिक समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि आजादी से लेकर आज तक सभी राजनीतिक दल सत्ता में रहें परन्तु किसी राजनीतिक दल ने लखीमपुर खीरी के शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली के नाम से लखीमपुर खीरी में एक स्मारक तक नहीं बनवाया ना ही वीर शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली के परिवार के लोगों को सरकारी सुविधाएं मिली यह यह एक शहीद के साथ व उसके परिवार के साथ सामाजिक छूआछूत की पराकाष्ठा है |
जिसके लिए लखीमपुर खीरी के सभी राजनीतिक दल व उसके नेतागण जिम्मेदार है। तैलिक समाज के लोगों ने वर्तमान भाजपा सरकार से मांग की कि लखीमपुर खीरी मेडिकल कॉलेज का नामकरण शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली के नाम पर किया जाये |
समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश राठौर, विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता और राजकुमार राठौर रहे। कार्यक्रम का संयोजन मनोज गुप्ता व अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार राठौर ने किया। अध्यक्षता राजेन्द्र राठौर ने की जबकि संचालन अधिवक्ता संजय राठौर ने किया।
पूर्व सभासद सीताराम राठौर, भाजपा नगर मंत्री मनोज गुप्ता, अधिवक्ता मनोज राठौर, राकेश गुप्ता, संदीप राठौर, शिवराज राठौर, अनिल गुप्ता, रघुनाथ राठौर, कोमल राठौर समेत कई वक्ताओं ने समाज के उत्थान व शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top