पेट्रोल में मिलावट से बाइक उपभोक्ता परेशान
लखीमपुर खीरी Sep 12, 2025 at 06:38 PM , 131(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। बता दें कि वर्तमान में अगर मिलावट की बात करें तो आपको हर चीज में मिलावट मिलेगी चाहे वह दूध हो चाहे खाद्य पदार्थ हो यहां तक की अगर जांच की जाये तो दवाइयां में भी मिलावट आपको मिल जायेंगी, लेकिन इसके ऊपर न किसी अधिकारी न कोई अफसर और मंत्री, विधायक, सासंद सरकार किसी की नजर नहीं जाती । अधिकारी सिर्फ मीटिंग में व्यस्त रहते हैं।अगर बात करे तो पेट्रोल वाहन तो चाहे वो बाइक हो या कार हो पेट्रोल में मिलावट से उपभोक्ता परेशान है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है किसी भी पेट्रोल टंकी पर आप पेट्रोल डलवा ले लेकिन आपको मिलावट जरूर मिलेगी जिससे गाड़ियां खराब हो रही है माइलेज भी कम हो रहा है इंजन की लाइफ भी कम हो रही है। इससे बाइक वाले ज्यादा परेशान है।क्योकि बाइक मिडिल क्लास वाले ही ज्यादातर चलाते हैं इस पर भी कोई देखने सुनने वाला नहीं अधिकारी सिर्फ अपने कार्यो में व्यस्त रहते हैं। हां पेट्रोल टंकियो पर नो हेलमेट नो फ्यूल का बैनर जरूर देखने को मिल जाएगा बस इतना ही काफी है। उनको तेल क्वालिटी (मिलावट) से कोई लेना-देना नहीं। एक उपभोक्ता ने बताया की मैंने परेशान होकर अपनी बाइक की टंकी साफ कराई जिसमें दो लीटर की बोतल में लगभग आधा लीटर पानी का जैसा पेट्रोल निकला। उसके बाद फिर दोबारा दूसरी पेट्रोल टंकी से तेल डलवाया दोबारा फिर भी वही हाल। जिससे जाहिर होता है कि सारे पेट्रोल पंपों ने एक राय होकर मिलावट का अभियान चला रखा है। आपको बता दें कि इस समय पेट्रोल में मिलावट तेजी से की जा रही अगर इसकी जांच की जाए तो इसकी सच्चाई सामने आ जाएगी?






_page-0001.jpg)
























Comments